
Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना के मंशादीह ओपी पुलिस रविवार को लापता महिला और उसके दो बच्चों को हरियाणा के करनाल से तलाश कर गिरिडीह लाने में सफल रही. महिला अपने दोनों बच्चो के साथ अपने पूर्व प्रेमी मुन्ना कुमार के साथ करनाल में पिछले 10 दिनों से रह रही थी. जब पुलिस तीनों को लेकर आने लगी, तो महिला का कहना था की वो अब अपने पुराने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. लिहाजा, मांशडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार ने उसके प्रेमी मुन्ना कुमार के खिलाफ बगैर किसी कार्रवाई के उस और उसके दोनों बच्चो को लेकर गिरिडीह लौट आई और उसके पति को सौंप दिया.
जानकारी के अनुसार महिला दस दिन पहले अपने दोनों बच्चो को लेकर अपने प्रेमी मुन्ना कुमार के साथ अपने ससुराल मंशाडीह से बस पकड़ कर कोडरमा चली गई. इसके बाद दोनों वहा से ट्रेन पकड़ कर हरियाणा के करनाल गए. जहा दोनो एक घर के कमरे में किराए में खुद को पति पत्नी के रूप में रह रहे थे. इस दौरान प्रीति देवी के पति जमुना ने मंशादिह ओपी में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी का आवदेन दिया. और इसी आवेदन के आधार पर पुलिस ने जब दोनों की खोजना शुरू की, तो दोनों का लोकेशन करनाल बताया. इसके बाद ओपी प्रभारी एसपी के निर्देश पर करनाल से महिला और उसके दोनो बच्चो को गिरिडीह लेकर लौटी.
जानकारी के मुताबिक प्रीति देवी का उसके मायके पटना से ही मुन्ना कुमार से अफेयर चल रहा था. और इसी अफेयर के बीच प्रीति देवी की शादी मंशाडीह के जमुना रविदास से हुआ. इस दौरान दो बच्चों की मां होने के बाद भी प्रीति देवी का प्यार मुन्ना से कम नहीं हुआ, और दोनों ने भागने का प्लान बनाया और 10 दिन पहले दोनो मंशाडीह से कोडरमा से ट्रेन पकड़ कर हरियाणा भाग गए.




