
Chakulia: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन का जीर्णोद्धार का उद्घाटन और अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर महंती, स्वामी हंसानंद महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उद्यमी अशोक भालोतिया, जिला मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष अशोक मोदी समेत अन्य मौजूद थे.
सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया और अग्रसेन महाराज की मूर्ति का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर आरती दिखाते हुए नमन किया. मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी अग्रसेन भवन का जीर्णोद्धार करना समाज के लोगों ने बहुत ही सराहनीय कार्य है. वे हर संभव प्रयास करते हैं कि चाकुलिया शहर को और विकसीत किया जाए. सांसद ने नवनिर्मित अग्रसेन भवन में निजी स्तर से एक जनरेटर देने की घोषणा की. बाजार में लग रहे ट्रैफिक को देखते हुए बहुत जल्द ही रामकृष्ण मिशन स्कूल के समीप बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा.
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि मारवाड़ी समाज में चाकुलिया में धर्मशाला के साथ-साथ बच्चों को पढ़ने के लिए 3 पाठशाला भी दिए हैं. मारवाड़ी समाज की देन से ही उस पाठशाला में पढ़कर कई लोग विदेश की यात्रा भी कर चुके हैं. मारवाड़ी समाज के लोग समाज के विकास कार्य करने के साथ-साथ हर सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं.
मौके पर ये थे मौजूद
विनोद कुमार सकसेरिया, राजेश प्रसारी, अरुण बांकड़ेवाला, दुर्गादत्त लोधा, प्रदीप अग्रवाल, निर्मल काबरा, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, परमेश्वर रुंगटा, अमित भारतीय, आनंद सुरेखा, रविंद्र नाथ मिश्रा, मोहन सोरेन, पार्थो महतो, गौतम दास, आलोक लोधा, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- ट्रेलर चालक को अगवा कर रॉड से हमला, 90 हजार छीन लेने का लगाया आरोप




