Lead NewsNationalSports

महिला क्रिकेटर ने ‘सुपरगर्ल’ बन हवा में ‘उड़कर’ एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, जोंटी रोडस ने भी की तारीफ, देखें VIDEO

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने चौथा वनडे जीत कर सीरीज 2-1 से अपने नाम

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज (South Africa Women vs West Indies Women) को चौथे वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर 4 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत से ज्यादा लॉरा वाल्वार्ट (Laura Wolvaardt) के ‘सुपरगर्ल’ कैच की चर्चा हो रही है.

महिला क्रिकेट में इस तरह के कैच बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. वॉल्वार्ट ने इस बेहतरीन कैच से हमवतन दिग्गज फील्डर जोंटी रोड्स (Jonty Rhodes) को भी अपना मुरीद बना लिया है.
विंडीज टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. सीरीज का पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था . दूसरा मैच सुपर ओवर में विंडीज ने जीता. तीसरे वनडे में मेजबान टीम ने 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की जबकि चौथे और आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को 6 विकेट से हराया.

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : टायर फटने से बेकाबू बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया एनएच पर जाम 

हवा में उड़ते हुए दायीं ओर डाइव लगाया

चौथे वनडे में वॉल्वार्ट के एक हाथ के कैच ने हर किसी का दिल जीत लिया. मेजबान टीम की खिलाड़ी ने जैसे हवा में उड़ते हुए दायीं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका, जिसे देख सभी दंग रह गए. यह कैच इतना अद्भुत था कि सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सराहना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के बेस्ट फील्डर रहे जोंटी रोड्स ने इस वीडियो को शेयर कर वॉल्वर्ट की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें : बेगूसराय में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, पिता की मौके पर मौत, बेटा और बेटी घायल

हीली मैथ्यूज ने खेला था कट शॉर्ट

दरअसल, वॉल्वर्ट ने यह कैच विंडीज की पारी के 30वें ओवर की तीसरी गेंद लपका. तुमी सेखुखुने की गेंद पर हीली मैथ्यूज ने कट शॉर्ट खेला. प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहीं लॉरा वॉल्वार्ट से गेंद काफी दूर थी, बावजूद इसके उन्होंने अपनी दायीं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच को लपक लिया. इस तरह से हीली मैथ्यूज की 8 रन की पारी का अंत हो गया.

इसे भी पढ़ें : देवघर में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

मैच की बात करें तो विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 39. 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज करने में सफल रही. साउथ अफ्रीका की ओर से एंड्री स्टेन ने 72 गेंदों पर 52 रन बनाए जबकि कप्तान सुन लुस ने 47 रन की पारी खेली. विंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए.

 

Related Articles

Back to top button