Jamshedpur

पुलिस पिटाई से क्षुब्ध युवक ने थाना में ही ब्लेड से काट ली गर्दन, मचा हड़कंप

पत्नी की प्रताड़ना की शिकायत पर बुलाया गया था थाना, युवक ने पत्नी पर बेवजह घर छोड़कर भाग जाने का लगाया आरोप 

Jamshedpur :  जुगसलाई थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध उत्तम कुमार ने ब्लेड से अपने हाथों ही अपने गर्दन पर वार कर काट डाला. मौके पर युवक के परिजन भी मौजूद थे. पुलिस के सहयोग से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. घायल युवक बागबेड़ा के गांधीनगर का रहने वाला है. उसने बताया कि उसने छह महीने पहले जुगसलाई की रहने वाली गुलनाज परवीन से प्रेम विवाह किया था. करीब एक महीना पहले बगैर किसी विवाद के वह घर छोड़कर मायके

चली गई. उससे पहले शादी के बाद युवती के घरवालों ने उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखने की बात कही थी. कुछ ऐसा ही युवती का भी कहना था, लेकिन घर छोड़कर मायके जाने के बाद वह युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाने लगी. इसे लेकर उसने जुगसलाई थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी. उसी को लेकर पुलिस ने फोन कर युवक को थाना बुलाया था. वहां युवक अपने परिजनों के साथ पहुंचा तो देखा कि युवती के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं. उसी बीच पुलिस ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी. उसके बाद उसने इस तरह का कदम उठाया. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- माओवादी कमांडर प्रशांत बोस समेत सभी छह नक्सली 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गये

 

Related Articles

Back to top button