
Ranchi : देवघर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन संघ और जिला खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में लक्ष्य बैडमिंटन अकादमी का आज शुभ आरंभ हुआ. जिला बैडमिंटन संघ के सचिव कनिष्क कश्यप एवं कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने इसका उद्घाटन किया. संघ की ओर से पुराने सभी कैंप को बंद करने का निर्णय लिया गया था. अब नये अकादमी में 2 कोचों को भी बहाल किया गया है. कोच आर्यन और मोहम्मद शमी बच्चों को बैडमिंटन के गुर सिखाएंगे. दोनों कोच बैंगलोर में प्रकाश पादुकोण के कोचिंग सेंटर में अपनी सेवा दे रहे थे.
कनिष्क कश्यप ने उम्मीद जताई कि अब देवघर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीक की जानकारी बच्चों को मिलेगी.
साथ ही दोनों कोच भारतीय जूनियर टीम के कोच सचिन राणा के देख-रेख में यहां सेवा देंगे. सचिन राणा भी समय समय पर अकादमी में खिलाड़ियों से मिलने आया करेंगे.
इसे भी पढ़ें:IBF बैंटमवेट विश्व चैंपियन Ebanie Bridges का छलका दर्द, कहा- लोग मेरा टैलेंट नहीं सिर्फ BODY और कपड़े देख रहे
खिलाड़ियों को मिल रही क्वालिटी ट्रेनिंग को देखने के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी बनाये रखने में गाइड करेंगे. जिला खेल प्राधिकरण हमेशा खेल और खिलाड़ियों के लिए तत्पर है. बैडमिंटन खेल में बेहतर करने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, उस पर काम होगा.
लक्ष्य अकादमी को संचालित करने के लिए एक कमिटी भी बनाई गई है जो डीएसए और बैडमिंटन संघ के बीच समन्वय स्थापित करेगी. जो खिलाड़ी बैडमिंटन के ट्रेनिंग कैंप मे प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वे अपना फॉर्म इंडोर स्टेडियम में आकर भर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:रिम्स के जन औषधि केंद्र में मास्क की कालाबाजारी, 5 रुपये का मास्क बिक रहा 25 रुपये में




