
Ranchi/Dumka: दुमका के आउटडोर स्टेडियम में रविवार को मरांग बुरु अखड़ा की ओर से सुभाष मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान अखाड़ा के लच्छू मुर्मू ने कहा पूरे संताल परगना में ईसाई मिशनरियों द्वारा विभिन्न भ्रान्ति फैला कर एवम लोभ लालच देकर धर्मांतरण का कार्य आदिवासी समाज में बहुत ज़ोर शोर से किया जा रहा है. हाल ही में घासीपुर पंचायत के धमना गांव में सोनोत हंसदा के घर, काठीकुंड प्रखण्ड के बिछिया पंचायत स्थित कुलकांड गांव में सुनीराम किस्कू के घर, रामगढ़ प्रखण्ड स्थित नवाडीह गांव में चमत्कार कहकर ईसाई धर्म के ईस्ट प्रभु जीसू और माता मरियम की प्रतीमा रातों रात अवतरित होने की दावा किया जा रहा है. ऐसे में ग्रामीणों में भी भय और अशांति पैदा हो गई है. इससे आदिवासी समाज में भ्रान्ति उत्पन्न हो गई है. ईसाई मिशनरियों द्वारा जीसु जाहेर नाम से समाज में भ्रान्ति उत्पन्न किया जा रहा है. जाहेर थान प्रकृति पूजक सरना धर्म के लोगों का पवित्र स्थल है.
इसे भी पढ़ें: दुमका: चोर समझकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ले ली जान
बैठक में मौजूद लोगों के द्वारा निर्णय लिया कि उपायुक्त को ज्ञापन देकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करेगे. बैठक में विनोद मुर्मू , अमर मरांडी, रवि कुमार मरांडी, विशाल मरांडी, मुकेश टुडु, सुभाष मुर्मू, रूबीलाल किस्कू, सौरव बास्की, सीमांत हंसदा, शिवशंकर मुर्मू, कोहा मरांडी, सौरव टुडु, मनोज मुर्मू, सुखलाल सोरेन आदि थे.




