
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर के राजू मोहंती ने जब अपनी पत्नी दीपा देवी को उसके प्रेमी जितेन्द्र उर्फ जीतेन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो मामला बिगड़ गया. उन दोनों पर राजू की नजर पड़ते ही दोनों को लगा कि उनकी पोल खुल जायेगी. उसी बीच राजू और जीतेन से हाथापाई शुरू हो गयी. तभी जीतेन ने राजू को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसमें राजू की पत्नी सह जीतेन की प्रेमिका ने उसका साथ दिया. तभी राजू के पिता सुशील मोहंती ने उठकर शोर मचाकर उठने की कोशिश की तो दोनों ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया और गला दबाकर मार डाला.
सुबह मामला तब उजागर हुआ जब पिता-पुत्र का घर में शव पाया गया. इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मामले की जांच घटना स्थल पर जाकर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने भी. उसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को धर-दबोचा. सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट से अन्य अधिकारियों ने भी दोनों से पूछताछ की. तब तक अवैध संबंध को लेकर इस दोहरे हत्याकांड को प्रेमी और प्रेमिका द्वारा मिलकर अंजाम देने की बात सामने ही आ रही थी. उसी बीच शुक्रवार की शाम प्रेस वार्ता कर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. उसके मुताबिक दीपा और जितेन्द्र के प्रेम संबंध में पिता-पुत्र बाधा के रुप में सामने थे. इसी को लेकर दोनों ने मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर डाली. घटना बीती रात करीब साढ़े दस बजे की है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है. उन पर आगे की कार्रवायी की जा रही है.
शराब और गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े थे पति-पत्नी

इधर स्थानीय लोगों की मानें तो राजू शराब और गांजे के अवैध कारोबार से जुड़ा था. उसमें उसकी पत्नी दीपा की भी संलिप्तता थी. हाल ही में पति-पत्नी गांजा बेचने के मामले में जेल भी जा चुके हैं. उसके बाद करीब पांच महीने पहले दोनों जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आये थे. उसके बाद फिर नशे का अवैध कारोबार शुरु हो गया था. बताया जाता है कि राजू के घर से सटा हुआ उसका किराना दुकान है. उसी की आड़ में वह नशे का अवैध कारोबार करता था. स्थानीय लोगों की मानें तो उसके घर-दुकान से लेकर सामने स्थित शाखा मैदान तक शराबियों और गंजेड़ियों का दिन-रात जमावड़ा लगना कोई नयी बात नहीं है. हालांकि जिस तरह से यह घटना घटी उससे पास-पड़ोस के अलावा पूरे क्षेत्र के लोग हैरत मे हैं. अब घटना सामने आने के बाद लोग जितेन्द्र और राजू की पत्नी के प्रेम संबंधों की लगातार चर्चा करते नजर आ रहे हैं.
हाल ही में किराये पर जितेन्द्र ने लिया था मकान
जिस जितेन्द्र को पिता-पुत्र की हत्याकांड के मामले में प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसने हाल ही में (डेढ़ से दो महीने पहले) राजू से बारह सौ रुपये में किराये का मकान लिया था. वह पेशे से ढ़ोलक बजाने का काम करता था.
बन गया था बेदह करीबी
इस बीच वह दीपा के साथ घरवालों के भी काफी करीब आ गया था. वह उसके घर का कुछ काम भी कर दिया करता था. उसी बीच उसका दीपा से प्रेम संबंध हो गया, जो अवैध संबंध में बदलते ही इस बड़े हत्याकांड के कारण के रुप में सामने आया है.
ये भी पढ़ें-ये है फैशन का जलवा: देखें Tata steel मिस एंड मिसेज फैशन प्रतियोगिता की मोहक तस्वीरें




