
Hazaribag: चौपारण प्रखंड की दैहर पंचायत के ग्राम कैरी पिपराही निवासी गणेश भुइयां (उम्र 40 वर्ष, पिता चंद्र भुइयां) ने पत्नी की प्रताड़ना के साथ-साथ इलाज एवं भोजन के अभाव में दम तोड़ दिया. गणेश भुइयां ने विगत माह में अपने पत्नी के खिलाफ खाना नहीं देने और घर से निकाल देने की शिकायत चौपारण थाना में की थी.
गणेश भुइयां की शादी 20 वर्ष पूर्व चिंता देवी से हुई थी. उनके 4 बच्चे भी हैं. गणेश ने शिकायत की थी कि उसके बीमार होने के बाद पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया है. इसकी सूचना चौपारण थाना में दी थी.
इसे भी पढ़ें :WHO की चेतावनी, वैक्सीन लगवाने के बाद भी वायरस का खतरा कम नहीं होगा
थाना प्रभारी ने गणेश भुइयां के घर जाकर ग्राम के मुख्य लोगों को बुलाकर चिन्ता देवी को समझाया था. चिंता ने वादा भी किया था कि मैं इस तरह अपने पति के साथ नही करूंगी.
लेकिन अंततः गणेश भुइयां की जान चली गयी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अगर आपने कोवैक्सीन ली है तो दूसरा डोज कोविशिल्ड का भी मिल सकता है




