Lead NewsNational

पत्नी को मेकअप पसंद नहीं आया, भड़के JE पति ने नगर निगम का दस्ता भेज ब्यूटी पार्लर में करवाई तोड़फोड़

Gurugram: दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में एक पति द्वारा ब्यूटी पार्लर में तोड़-फोड़ का मामला सामने आया. गुरुग्राम के नगर निगम में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक ब्यूटी पार्लर में जमकर तोड़फोड़ करवा दी. दरअसल, जेई की पत्नी सेक्टर-38 में स्थित कट एंड सैलून में सर्विस लेने गई थी जिसके बाद उसे वहां की सर्विस की पसंद नहीं आई और पति को बता दिया. इसके बाद पति ने सैलून में जमकर तोड़ फोड़ करवा दी.

इसे भी पढ़ें:Russia Ukraine War: हंगरी से भारतीयों के आखिरी बैच के साथ लौटे मंत्री पुरी, कहा- ‘सभी को घर पहुंचाकर बहुत खुश’, देखें Video

‘कट एंड सैलून’ के मैनेजर ने बताया पूरा मामला

दिल्ली के रहने वाले संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ‘कट एंड सैलून’ में बतौर मैनेजर कार्य करते हैं जो गुरुग्राम के सेक्टर 38 में स्थित है. शुक्रवार सुबह नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सैलून में आए थे. सैलून के मालिक से बात करने के बाद जेई का फेशियल किया गया.

वहीं उनकी पत्नी का पार्टी मेकअप किया गया. कुछ देर बाद जेई की पत्नी ने फोन कर बताया कि सैलून में किए गए काम से वह संतुष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें:AJSU PROTEST: पुल‍िस को चकमा देकर विधानसभा घेरने पहुंचे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, ट्रक, पिकअप वैन और बाइक से की यात्रा 

तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद जेई ने सैलून में आकर जमकर गाली गलौच की. इतना ही नहीं ली गई सर्विस के 5 हजार रुपये का बिल भी नहीं दिया. कुछ समय बाद ही नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर वहां आ धमके और सैलून का बोर्ड तोड़ने लगे. इसका एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सैलून का बोर्ड तोड़ते हुए दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें:कृषि विभागः 3130 करोड़ रुपये की अनुदान मांग पारित

जेई ने ये कहकर पल्ला झाड़ा

वहीं इस घटना को लेकर आरोपी जूनियर इंजीनियर राकेश ने खुद पर लगाए आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि निगर निगम की टीम उनके द्वारा नहीं भेजी गई थी क्योंकि वो शुक्रवार को छुट्टी पर थे. वहीं पुलिस ने सैलून मैनेजर की शिकायत के आधार पर सदर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:देशभर में 140 केंद्रों पर होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूजे में इसी टेस्ट स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

Related Articles

Back to top button