
Dhanbad : बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाड़ी परियोजना में इन दिनों हैंड लोडिंग को लेकर जेएमएम एवं माले के बीच आपसी मतभेद जारी है.
जिसको लेकर गुरुवार को झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले लायकडीह कार्यालय के समक्ष मजदूरों ने कोरोना काल को देखते हुए दूरी बनाकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया.
मौके पर माले नेता मनोरंजन मल्लिक ने बताया कि 2009 में मजदूर, प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की त्रिपक्षीय वार्ता में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया था कि जेएमएम एवं माले हैंडलोडिंग में 50 -50 का हकदार होंगे. एक दशक तक यह सिलसिला ठीक-ठाक चलता रहा. लेकिन 20 तारीख से जेएमएम इस निर्णय को मानने से इंकार कर रहा है.
माले नेता मनोरंजन मल्लिक ने यह भी बताया कि दो दिनों के सांकेतिक धरना के बाद अगर प्रबंधन इस मसले का हल नहीं निकलता है तो 1 मई मजदूर दिवस को तीन दिनों के लिए हम लोग भूख हड़ताल करेंगे.
इसे भी पढ़ें:सीएम ने लिया कोविड-19 के टीके का पहला डोज, कहा- यह सुरक्षा कवच का काम करता है




