Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : राशन दुकान में छापेमारी, एक गिरफ्तार

Dhanbad : निरसा में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज टीम और गल्फरबाड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एक राशन दुकान पर छापेमारी की. जिसमें पुलिस ने अवैध देसी शराब जब्त किया.

इस इस संबंध में आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक कुंदन कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एक राशन दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है. जिसकी सूचना पुलिस मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें 5 लीटर देसी अवैध शराब को जब्त किया गया. साथ ही राशन दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:भारत को सहायता : कनाडा एक करोड़ डॉलर देगा, ब्लैकस्टोन प्रमुख ने 50 लाख डॉलर की सहायता दी

Related Articles

Back to top button