JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष रहेगा या नहीं, इस पर विस कमेटी निर्णय लेगी

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष रहेगा या नहीं, इसपर निर्णय लेने के लिए विधानसभा कमेटी बनायी जायेगी. झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन में इसकी घोषणा की. गांडेय के झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने सदन पटल पर यह मांग रखी थी. प्रदीप यादव व बंधु तिर्की समेत दूसरे विधायकों ने भी इसका समर्थन किया. सदस्यों से मिली राय के आधार पर स्पीकर ने घोषणा की कि कुछ देर में ही इस समिति की घोषणा कर दी जायेगी. यह समिति एक समय सीमा के भीतर यह रिपोर्ट देगी कि विधानसभा में नमाज कक्ष रहना चाहिए या नहीं.

इसे भी पढ़ें : रूपा तिर्की की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद CBI की टीम पहुंची साहेबगंज

अपनी बात रखते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि जब झारखंड बना था तो झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी ऐसे ही कक्ष का आवंटन किया था उसी परंपरा का निर्वहन इस बार भी हुआ है लेकिन इस बात को काटते हुए बाबूलाल मरांडी ने सरफराज अहमद को कहा कि उन्हें जानकारी का अभाव है. उनके कार्यकाल में ऐसे किसी कक्ष का आवंटन नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद जज मौत मामला : CBI की जांच रिपोर्ट से हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं, कहा- दो लोगों से आगे बढ़ नहीं पा रही सीबीआई

Related Articles

Back to top button