JamshedpurNEWS

जल, जंगल, जमीन आंदोलन के पुनरावलोकन पर व्याख्यान

Jamshedpur :  इंसानी पहल ए पीसीआर मानवाधिकार संगठन कोल्हान, अम्बेडकर विचार मंच और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में निर्मल भवन में जल, जंगल, जमीन आंदोलन के पुनरावलोकन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  साहित्यकार एकेडमी अवार्ड प्राप्त भोगला सोरेन उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की मूल पहचान है. झारखंड आंदोलन की लड़ाई  में जल, जंगल और जमीन प्रमुख मुद्दा रहा है. वे अपने गांवों को नहीं छोड़े. लोग गांवों के विकास में भागीदार बनकर गांव को खुशहाल बनाएं. लोग अपने मुख्य पेशा कृषि से जुड़कर आखड़ा और संस्कृति को बनाएं रखे.

जल-जंगल-जमीन से बेदखल किया

मौके पर युवा सावना मार्डी ने कहा कि  आदिवासियों व मूलवासियों का शोषण कर जल, जंगल और जमीन से बेदखल किया गया है. वर्तमान में ऑनलाइन जमीन को लूटने का काम किया जा रहा है. इससे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा से ही जीव जगत का अस्तित्व बचेगा. अपने अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्राचार्य सह डीन बीएन प्रसाद ने कहा कि सीएनटी एक्ट व फॉरेस्ट एक्ट को सख्ती से लागू कर जल, जंगल व जमीन को बचाए जाने की जरूरत है. मौके पर जनवादी लेखक सुजॉय राय को सम्मानित किया गया. मानवाधिकार  कार्यकर्ता सलीम अख्तर ने कहा कि सरकार को विस्थापन के खिलाफ नीति बनाने की जरूरत है. 15 सितंबर को संगठनों ने सर्वसम्मति से शहीद देवेंद्र माझी की जयंती मनाने का निर्णय लिया. कार्यक्रम का संचालन गौतम बोस ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत प्रमाणिक ने दिया.

मौके पर ये थे मौजूद

कार्यक्रम में पुष्कर महतो, बिन्दे सोरेन, कुमारचंद मार्डी, अंबिका यादव, मुख्तार अहमद,  मकी, शंभू मुखी, धर्मराज हेम्ब्रम, शंकर नायक, गोविंद हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button