
Ranchi: एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है. जिससे एक दिन के अंतराल के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है.
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के कई जिले में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम में यह नया बदलाव एक नये पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से होगा.
इसे भी पढ़ें- कोरोना महामारी ने पैदा की आर्थिक संकट, मुकेश अंबानी समेत तमाम निदेशकों के वेतन में कटौती
वहीं, मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में दो मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. रुक-रुक कर राज्य के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी.
झारखंड के कई जिलों में बदल सकता है मौसम
झारखंड के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. यहां मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है. वज्रपात होने की आशंका भी है.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर: दो गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी के बाद शहर में बढ़ी गैंगवार की आशंका
मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी है. विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा.
इन जिलों के कुछ भागों में आंधी चल सकती है इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है. साथ ही, वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग के मद्देनजर इन जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: बिहार में 19 नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 422




