
New Delhi : आइपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई मेगा ऑक्शन करायेगी. इस आक्शन में आईपीएल के हर फ्रेंचाइजी को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की परमिशन दी गई है. अगले सीजन में आइपीएल में 8 की जगह 10 टीमें खेलती नजर आएंगी. अब पुरानी फ्रेंचाइजी किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी जाहिर है इस पर सबसे ज्यादा क्रिकेट फैंस की नजर टिकी रहने वाली है.
खासतौर पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर सबमें उत्सुकता बनी रहेगी. सीएसके उन्हें रिटेन करती है या नहीं ये बात बहुत से लोग जानना चाहेंगे. इसकी सबसे बड़ी वजह धौनी की बढ़ती हुई उम्र और उनकी फॉर्म भी है.
इसे भी पढ़ें :जानें, कौन हैं झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस
क्या कहा ब्रैड हॉग ने
अब सीएसके अपने सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को अगर रिटेन नहीं करती है तो इस टीम के साथ उनका भविष्य क्या होगा इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि आइपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले अगर सीएसके फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धौनी को रिटेन नहीं भी करती है तो वो टीम को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और टीम के कोच बन जाएंगे. हॉग ने कहा कि, धौनी सीएसके को कभी नहीं छोड़ने वाले हैं और वो इस टीम के महाराजा हैं.
इसे भी पढ़ें :TMC नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा का कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
ट्विटर पर एक फैन ने पूछा था सवाल
दरअसल ब्रैड हॉग से ट्विटर पर एक फैन ने पूछा कि, अगर एमएस धौनी को सीएसके अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं करती है तो क्या इसके बाद क्या होगा ? इसका जवाब देते हुए हॉग ने लिखा कि, एम एस धौनी सीएसके को नहीं छोड़ रहे हैं. वो इस फ्रेंचाइजी के महाराजा हैं और रिटेन नहीं किए जाने की सूरत में वो कोचिंग रोल में आएंगे.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : वर्चुअल बैठक बुलाने पर पार्षदों ने खोला मोर्चा, कहा- ऑनलाइन बैठक में नहीं सुनी जाती समस्याएं
MS Dhoni is not leaving @ChennaiIPL He is the Maharaja of the franchise. He will transition into a coaching role. #IPL https://t.co/DtCmjtEk6c
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) July 5, 2021
इसे भी पढ़ें :11 वर्षों में ठनका ने लील ली 1700 जिंदगियां, जानिये कैसे मिल सकता है मुआवजा
तीन भारतीय व एक विदेशी खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन
आपको बता दें कि, आइपीएल 2022 सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले हर फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिसमें तीन भारतीय व एक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं तो वहीं दो भारतीय व दो विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि, धौनी को सीएसके रिटेन कर सकती है, लेकिन धौनी अपनी बढ़ती हुई उम्र को देखते हुए शायद आइपीएल में नहीं खेलने का फैसला भी कर सकते हैं. फिलहाल धौनी सीएसके के कप्तान हैं और टीम को तीन बार खिताबी जीत भी दिला चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :11 वर्षों में ठनका ने लील ली 1700 जिंदगियां, जानिये कैसे मिल सकता है मुआवजा




