
Mumbai : बिग बी अमिताभ बच्चन के बारे में एक नयी खबर है. खबर यह है किअमिताभ 2018-19 के वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा आयकर भरने वाले कलाकार बन गये हैं. इसी के साथ बिग बी ने बॉलीवुड में सभी को पीछे छोड़ दिया है. अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि 76 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार काम कर रहे हैं. यही नहीं वे एक ऐसे कलाकार हैं जो सबसे ज्यादा ब्रांड का विज्ञापन करते हैं. जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने इस साल कुल 70 करोड़ का इनकम टैक्स भरा है. केवल इनकम टैक्स के मामले में ही नहीं, हाल ही में उन्होंने बिहार के 2,084 किसानों की आर्थिक मदद की थी. इस क्रम में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मदद करने में भी अमिताभ बच्चन पीछे नहीं रहे और 10-10 लाख की सहायता राशि दी थी.
इसे भी पढ़ेंः राफेल डील के बाद फ्रांस सरकार ने अनिल अंबानी के 1200 करोड़ माफ किये : फ्रेंच अखबार Le Monde
फिल्म ब्रह्मास्त्र क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म बदला थी. सस्पेंस थ्रिलर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी. सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म में अमिताभ के साथ तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका है; इसके अलावा जल्द ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्रमें दिखाई देंगे. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. अमिताभ की फिल्म तेरा यार हूं मैं के बारे में बात करें तो यह एक तमिल फिल्म है. फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी; अमिताभ के अलावा फिल्म में एक्टर सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आयेंगे.




