
Iran: ईरान ने मंगलवार को पर्यटन के लिए हवाई मार्ग से देश में प्रवेश करने वाले भारतीयों के लिए अधिकतम 15 दिन के वीजा मुक्त प्रवास कार्यक्रम की घोषणा की. ईरानी दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए चार फरवरी से चार शर्तों के तहत वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा शुरू कर दी गई है.
दिसंबर में, ईरान ने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर और मलेशिया समेत 32 अन्य देशों के लिए एक नए वीजा-मुक्त कार्यक्रम को मंजूरी दी.
ईरान ने कहा है कि साधारण पासपोर्ट धारक व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीजा के अधिकतम 15 दिन के लिए देश में ठहरने की अनुमति दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष बने ऑस्ट्रेलिया में सीनेटर




