
Hazaribag: सदर थाना क्षेत्र से स्कूटी चोरी मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से एक्टिवा कंपनी की स्कूटी संख्या जेएच02 एसी7496 बरामद की गई है. चोरी करने वालों में सुभाष मार्ग निवासी मो कैफ पिता मो इम्तियाज आलम व दूसरा मो सरफराज उर्फ सोनू पिता मो चांद शामिल है.
इसे भी पढ़ें :NUSRL से करें कानून की पढ़ाई, 26 जुलाई तक है एडमिशन का मौका
बताया गया है कि 27 जून को सदर थाना क्षेत्र के धोबी गली निवासी शीला देवी पति स्वर्गीय जितेंद्र लाल साहू का स्कूटी चोरी कर लिया गया था. भुक्तभोगी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 213/21 दर्ज कराया था. पुलिस ने इस संबंध में अनुसंधान के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर छापामारी कर इस चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : तलाक के बाद पहली बार कारगिल में फिर साथ नजर आये आमिर खान और किरण राव




