
Ranchi : अगले साल (वर्ष 2021) में टोक्यो ओलंपिक का कार्यक्रम है. इसके लिये अलग-अलग खेलों में भारतीय टीम भी शामिल होंगी. हॉकी की महिला टीम को भी अब तैयार किया जा रहा है. भारतीय महिला टीम (सीनियर) को मजबूत करने को झारखंड की दो महिला खिलाड़ियों का भी सेलेक्शन किया गया है. हॉकी इंडिया ने निक्की प्रधान औऱ सलीमा टेटे को सेलेक्ट करने की घोषणा की है. इस संबंध में उसने हॉकी झारखंड को बुधवार को सूचना भेजी है. दोनों खिलाड़ियों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- ब्रिटेन में हो रही है राष्ट्रपिता की कटोरी-चम्मच की नीलामी, कीमत 55 हजार ब्रिटिश पाउंड
अर्जेंटीना में होगी ट्रेनिंग
हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड को भेजे लेटर में बताया है कि झारखंड से 2 महिला हॉकी प्लेयर्स को सेलेक्ट किया गया है. सीनियर महिला हॉकी टीम में शामिल की गयी निक्की ओर सलीमा को ओलंपिक के लिये ट्रेनिंग दी जानी है. इसके लिये भारतीय टीम के साथ दोनों को ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना भेजा जायेगा. वहां 3 जनवरी से 4 फरवरी, 2021 तक ट्रेनिंग दी जायेगी. इससे टीम को टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिये अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में मदद मिलेगी.
होगी कोविड जांच
हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के अनुसार राज्य को दो खिलाडियों का ओलंपिक के लिये चयन औऱ ट्रेनिंग बेहद सम्मानजनक है. भारतीय टीम की ओर से झारखंड की कई खिलाड़ियों का चयन पहले भी होता रहा है. उन्होंने झारखंड औऱ देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर लगातार बढ़ाया भी है. निक्की औऱ सलीमा इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगी. हॉकी इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों को 30 दिसंबर को ही होटल रॉकलैंड, दिल्ली पहुंचने को कहा है. अर्जेंटीना जाने से पहले कोरोना काल को देखते हुए उनकी RT-PCR जांच की जायेगी. ऐसा अर्जेंटीना सरकार के गाइडलाइन को देखते हुए भी करना जरूरी है. दिल्ली जाने से पूर्व भी खिलाडियों का यह टेस्ट कराया जाना है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर के नीचे सरयू की धार मिलने से बढ़ी परेशानी, IIT से मांगी गयी मदद




