
New delhi : लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा प्रयोग की गई एक कटोरी, लकड़ी के दो चम्मच और लकड़ी के एक कांटे (फोर्क) की नीलामी होने जा रही है. शुरुआती कीमत 55 हजार ब्रिटिश पाउंड रखी गई है. नीलामी कमीशन, जीएसटी, इंश्योरेंस, किराया और भारतीय कस्टम ड्यूटी सहित भारत में इनकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए हो सकती है. यह ब्रिटेन के ब्रिस्टल में 10 जनवरी को नीलामी होने जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 1 जनवरी से बदल रहे हैं ये 10 नियम, नहीं रहा ध्यान तो पड़ेगा महंगा !
अनुमान जताया जा रहै है कि इनकी कीमत 80 हजार ब्रिटिश पाउंड तक लग सकती है और इसका मतलब है कि भारत में इनकी कीमत 2 करोड़ रुपए बैठ सकती है. यह भी उल्लेखनीय है इस तरह की बोली कई बार कीमतें अनुमान से कई गुणा अधिक हो जाती है.
बापू के द्वारा प्रयोग की वस्तुओं खत, तस्वीरें, पेंटिंग, किताबें, सैंडल, चश्मे और दूसरी चीजें- दुनियाभर में संग्रह करने वाले लोगों और संस्थाओं को आकर्षित करती हैं. हालांकि, गांधी की ओर से व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल की गईं चीजों की नीलामी दुर्लभ है. नीलामी वाली कटोरी, चम्मचों का यह सेट बेहद उत्कृष्ट बताया जा रहा है. ये महात्मा गांधी के एक प्रसिद्ध अनुयायी सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं.
ईस्ट ब्रिस्टल के नीलामीकर्ता की ओर से कहा गया है, ”सेट का इस्तेमाल गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस (1942-1944) में और मुंबई के पाम बन हाउस में किया था. ”सभी गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे और ये सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं, जो लंबे समय तक गांधी के दोस्त और अनुयायी रहे और उन्होंने गांधी जी का कई मौकों पर ध्यान रखा. इनका आइट्मस का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है.”
इसे भी पढ़ें: अवैध शराब के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, विशेष अभियान के तहत नष्ट किये 22 सौ लीटर शराब




