BiharLead News

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

Patna: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगा गया है. आवेदक 28 अगस्त तक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद छात्रों की प्रवेश परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

बीएससी नर्सिंग में उम्मीदवारों से बायोलॉजी (बॉटनी/जूलॉजी), फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र को 4 सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें हर सेक्शन से 25 सवाल का उत्तर देना अनिवार्य होगा और एमएससी नर्सिंग में उम्मीदवारों से मैनेजमेंट ऑफ नर्सिंग सर्विस एंड एजुकेशन और इसके सब टॉपिक्स से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. छात्रों को प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए एक मिनट का समय दिया जाएगा. प्रश्नपत्र का पैटर्न मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित रहेगा.

इसे भी पढ़ें : जानें, इन महिलाओं की सफलता की कहानी, कैसे सरकारी योजनाओं से जुड़कर घर में लाई समृद्धि

Related Articles

Back to top button