
Ranchi: नगर विकास विभाग ने अमृत योजना से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी गति पर नाराजगी जतायी है. धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना, आदित्यपुर सिवरेज योजना, हजारीबाग एवं देवघर सेप्टेज योजना की धीमी प्रगति है. नगर विकास विभाग ने इस पर नाराजगी भी जतायी है ओर नगरीय प्रशासन निदेशालय को निर्देश दिया है कि अविलंब इन निकायों में कार्य कर रहे संवेदकों के साथ बैठक कर काम तेजी से कराने का निर्देश दें.
अगर इसके बाद भी काम की प्रगति असंतोषजनक रहता है तो संवेदक पर एकरारनामा के प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. विभाग यह प्रयास कर रहा है की चारों शहरों की इन स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाये ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलबध करायी जा सके.




