JharkhandRanchiTOP SLIDER

रांची स्मार्ट सिटी में चाहिए प्लॉट ? शुरू हो रही है नीलामी

  • एचईसी क्षेत्र में बन रही है स्मार्ट सिटी

Ranchi : राजधानी के एचईसी क्षेत्र में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी परिसर में आवास लेने वालों के लिए एक खुशखबरी है. स्मार्ट सिटी में प्लॉट लेने के लिए नगर विकास विभाग ई-नीलामी प्रकिय़ा शुरू करने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: लोडेड पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था

इस लिंक से जुड़ कर शामिल हों वेबिनार में

नीलामी की प्रक्रिया के लिए बकायदा वेबिनार भी आयोजित किया जा रहा है. यह वेबिनार 25 नवंबर दिन शुक्रवार को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में शाम 4 बजे होगा. आम लोगों को इसमें शामिल करने के लिए विभाग की तरफ से एक लिंक https://meet.google.com/nhp-jbdj-gii जारी किया गया है. लिंक जारी कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें जुड़ने की बात की गयी है. इस ई-नीलामी प्रकिया में लोग विभागीय सचिव से यह सुन सकेंगे कि किस तरह से स्मार्ट सिटी को डेवलप किया गया है.

इसे भी पढ़ें: सर्दियों की दस्तक के साथ रांची पहुंचे विदेशी मेहमान, लॉकडाउन के कारण प्रदूषण घटने से बढ़ी संख्या

डेवलपर आवास बनाकर लोगों को उपलब्ध कराएगा

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पहले स्मार्ट सिटी को डेवलपर को नीलामी करेगा. डेवलपर यहां आवास बनाकर लोगों को उपलब्ध कराएगा. ई-नीलामी प्रकिया के होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र में काम करने वाले कंपनियों के लिए इस विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट में जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है.

स्मार्ट सिटी क्षेत्र में तमाम अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी जानी है. ऐसे में कंपनियों को इस प्रोजेक्ट में इनवेस्ट करने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही कोरोना के बाद यह ई-नीलामी प्रक्रिया आर्थिक क्षेत्र में भी बड़ा ग्रोथ देने का काम करेगा.

इसे भी पढ़ें: वायुसेना में नौकरी के लिए राज्य के युवाओं के पास सुनहरा मौका, रैली के जरिये होगी बहाली, जानें पूरी प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button