
Kolkata: पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तलब किया है.
गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें राज्यपाल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लगातार कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है. ममता बनर्जी से अपील कर रहा हूं कि वह मेरे पास तत्काल आयें और हालात के बारे में जानकारी दें. बंगाल में विपक्षी सांसदों और विधायकों को लोगों से दूर किया जा रहा है. इसके लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल हो रहा है. राज्य प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं. यह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है.
इसे भी पढ़ें – रांची में 198 समेत झारखंड में 405 नये कोरोना संक्रमित मिले, 2 की मौत, कुल 7166 केस हुए
गिरती कानून व्यवस्था से चिंतित
अपने वीडियो संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि राज्य में लगातार गिरती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वह चिंतित हैं और हालात को सामान्य करने की अपील मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार राज्य सरकार से टकराते रहते हैं. राज्य में प्रशासन की भूमिका को लेकर भी वह कई बार सवाल खड़ा करते रहे हैं और चेतावनी दे चुके हैं कि पक्षपातपूर्ण गतिविधियों में शामिल रहने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा.
इसे भी पढ़ें –‘पाकिस्तानी एजेंटों’ के साथ बॉलीवुड स्टारों की तस्वीरें वायरल, ISI से संपर्क के संकेत?





Aw, this was an incredibly nice post. Spending some time and actual effort to generate a top notch article…
but what can I say… I hesitate a whole lot and don’t manage to get nearly anything done.
Attractive section of content. I just stumbled upon your web site and in accession capital to assert that I acquire actually enjoyed
account your blog posts. Any way I’ll be subscribing to
your augment and even I achievement you access consistently quickly.