JharkhandMain SliderRanchiTOP SLIDER

बेरमो में 60.20% और दुमका में 65.27% वोटरों ने डाले वोट

  • चुनाव आयोग ने कहा- शांतिपूर्ण औऱ निष्पक्ष हुआ वोटिंग, वोटिंग प्रतिशत में हुई वृद्धि

Ranchi:  झारखंड में दो सीटों दुमका और बेरमो में मंगलवार को उपचुनाव हुए. बेरमो में सुबह 7 बजे से संध्या 4:00 बजे तक मतदान हुआ. वहीं दुमका में सुबह 7 बजे से संध्या 5:00 बजे तक लोगों ने वोट डाले.

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल ने वोटिंग के बाद मीडिया को बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ. इस दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आय़ी. मतदाताओं, दोनों जगहों के जिला प्रशासन और उपचुनाव से जुड़े सभी कर्मियों के प्रयास से उपचुनाव में वोटरों का रूझान दिखा. मतदाता के बीच जागरूकता फैलने से वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हुई है.

दुमका में बेरमो से ज्यादा मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार दुमका में संध्या 5: 00 बजे तक 65.27% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दुमका में कुल 368 बूथ केंद्र बनाये गये थे. साथ ही वहां 76 पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जा रही थी. दुमका के 96.81% पीडब्ल्यूडी वोटरों ने अपने वोट डाले. बेरमो में 468 पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया गया.

संध्या 4:00 बजे तक बेरमो विधानसभा से 60.20% मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे. यहां 80.24% पीडब्ल्यूडी वोटरों ने वोट दिया. बेरमो के 87 पोलिंग स्टेशनों का वेबकास्टिंग किया जा रहा था. पीडब्ल्यूडी एवं 80 से अधिक उम्र के वोटर जिन्होंने पोस्टल वैलेट के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया, उनकी संख्या  दुमका में 446 एवं बेरमो में  2322 है.

Related Articles

Back to top button