
Ranchi : इस बार लोकसभा चुनाव में 2,20753 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 उम्र समूह के मतदाताओं की संख्या 2,20753 है. इनमें 1,33,668 पुरुष और 87,056 महिला मतदाता हैं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि नए मतदाताओं की यह संख्या अभी टेंटेटिव है, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए प्रावधानों के अंर्तगर्त नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जा सकते हैं. इस वजह से नए मतदाताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है. भारत निर्वाचन आयोग का भी जोर नए और छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने पर है, ताकि आम चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके.
इसे भी पढ़ेंः फेसबुक पर विंग कमांडर की तस्वीर वाले पोस्ट पर बीजेपी विधायक को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
झारखंड में थर्ड जेंडर के मतदातओं की संख्या 29
1 जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 साल के कुल मतदाताओं में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 29 है. इनमें लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. इसके अतिरिक्त राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 2, दुमका लोकसभा क्षेत्र में 3, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 1, चतरा लोकसभा क्षेत्र में 0, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 2, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 0, धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 2, रांची लोकसभा क्षेत्र में 2, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 1, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 2, खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 0, पलामू लोकसभा क्षेत्र में 2 और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पलामू में सबसे ज्यादा नये मतदाता
पलामू लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नए मतदाताओं ने नाम कराए दर्ज कराये गये हैं. 1 जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, पलामू लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नए मतदाताओं (18-19 उम्र समूह) ने अपने नाम दर्ज कराए हैं. यह संख्या 30,154 है. जबकि रांची लोकसभा क्षेत्र में 18-19 उम्र समूह के 26,956 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में हैं.
| लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल |
| राजमहल (1) 6219 35792 2 9800 |
| दुमका (2) 8805 5532 3 14340 |
| गोड्डा (3) 9395 5968 1 15364 |
| चतरा (4) 8528 5269 0 13797 |
| कोडरमा (5) 9394 5677 2 15073 |
| गिरिडीह (6) 9229 5664 0 14893 |
| धनबाद (7) 8163 4549 2 12714 |
| रांची (8) 15863 11091 2 26956 |
| जमशेदपुर (9) 8131 5613 1 13745 |
| सिंहभूम (10) 7076 6004 2 13082 |
| खूंटी (11) 7983 6961 0 14944 |
| लोहरदगा (12) 6492 5154 11 11657 |
| पलामू (13) 19585 10571 2 30158 |
| हजारीबाग (14) 8805 5424 1 14230 |
| कुल 133668 87056 29 2,20753 |
इसे भी पढ़ेंः धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया के कोला कुसमा ब्रांच से 9 लाख की लूट




