DhanbadJharkhandMain Slider

धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया के कोला कुसमा ब्रांच से 9 लाख की लूट

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के बिग बाजार के समीप बैंक ऑफ़ इंडिया के कोला कुसमा ब्रांच से हथियार से लैस अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से साढ़े 9 लाख रुपये लूट लिए. 6 से 7 की संख्या में अपराधी ग्राहक की शक्ल में आये, फिर अचानक उन्होंने हथियार के बल पर ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर लूट मचानी शुरू कर दी. बैंककर्मी के अनुसार अपराधी 8  से 10 की संख्या में आये थे.

केबल काटकर डीवीआर निकाल ले गये

अपराधियों ने हर बैंक कर्मी के पीछे जाकर सबके कनपटी पर पिस्‍टल रखकर चुप्प रहने को कहा. फिर उन्होंने गार्ड से बंदूक और सभी के मोबाइल भी छिन लिये. कैश काउंटर से सारा पैसा निकालकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. बैंक लूटने आये अपराधियों ने मैनेजर को अपने कब्‍जे में लेकर केबल वोर्ड खुलवाया. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की तार काट डाली और डीवीआर लेकर निकल गये.

इसे भी पढ़ें : अपराध की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पहुंचे बैंक

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर धनबाद एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी दल बल के साथ बैंक पंहुचे और बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गये हैं, लेकिन आसपास लगे कैमरे से कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगी है. पांच की संख्या में अपराधी इस कांड में संलिप्त होने की पुस्टि की गयी है. मिली जानकारियों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधी बैंक के सुरक्षाकर्मी की हथियार और साक्ष्य छुपाने के लिए बैंक के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए.

इसे भी पढ़ें : पहली बार झारखंड के चिकित्सकों को मिलेगा एमएसीपी का लाभ, 530 सूचीबद्ध-पहली लिस्ट में 127 नाम

Related Articles

Back to top button