Fashion/Film/T.VLead NewsSportsTRENDING

वामिका की फोटो क्लिक करने पर भड़के Virat के फैंस, कहा- ‘शर्म करो, बच्ची का दम घुट रहा होगा’

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और विराट कोहली (virat kohli) इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. इस साल 7 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही परी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वामिका (vamika) रखा है.

वहीं अपने बेटी की खुशखबरी देते हुए अनुष्का और विराट ने पैपराजी से रिक्वेस्ट किया था कि वह उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दें और उनकी बच्ची की तस्वीरें ना खींचें. बावजूद इसके फोटोग्राफर्स ने कई मौके पर वामिका की तस्वीरें लीं. ऐसे में अब अनुष्का-विराट के फैंस पैपराजी की इस हरकत पर काफी भड़के हुए नजर आएं.

 

इसे भी पढ़ें : लालू के करीबी राजद सांसद खाद घोटाले में गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर तस्वीरें ले रहे थे फोटोग्राफर्स

दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई. इस दौरान जैसे ही अनुष्का एयरपोर्ट पहुंची, फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगें. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां अनुष्का के बस से नीचे उतरते ही फोटोग्राफर्स वामिका की तस्वीरें लेने लगते हैं. ऐसे में अनुष्का ने अपनी बच्ची का मुंह पूरी तरह से ढंका हुआ है.

 

यह देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क उठे और लोगों ने पैपराजी को खूब खरी खोटी सुनाई. किसी एक यूजर ने लिखा कि उस बच्चे का दम घुट रहा होगा, उसे इतना ज्यादा ढंकना पड़ा. ये वाकई शर्मनाक है, उनकी निजता का सम्मान करें.

 

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा तोहफा, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% सीट रिजर्व

 

ऐसा कोई कंटेंट शेयर ना करें जो हमारी बेटी से जुड़ा हो

 

बता दें कि विरुष्का ने पैपराजी को स्पेशल गिफ्ट भी भेजे थे और मैसेज भी भेजा लिखा था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ. मैसेज में लिखा था कि ‘हम अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपका सपोर्ट चाहिए. हम हमेशा ध्यान रखते हैं कि आपको आपका कंटेंट मिले, लेकिन प्लीज हम नहीं चाहते कि आप ऐसा कोई कंटेंट शेयर करें जो हमारी बेटी से जुड़ा हो.’

 

इसे भी पढ़ें : सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से जिला प्रशासन ने की विशेष अपील, मास्क और सामाजिक दूरी का जरूर करें पालन

Related Articles

Back to top button