Lead NewsSports

Virat Kohli का धमाल, Wisden ने वनडे में दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना, पुरस्कार पानेवाले तीसरे भारतीय

वन डे में 60 से अधिक की औसत से 11000 रन और 42 शतक ठोकने की वजह से मिला

New Delhi : पाकिस्तानी अभी बाबर आजम के वनडे में वर्ल्ड नंबर वन बल्लेबाज बनने से खुश हैं. उनकी खुशी दोगुनी है क्योंकि बाबर ने विराट को पीछे छोड़ा है वहीं आज हिंदुस्तान भी बेहद खुश होगा. क्योंकि ICC वनडे रैंकिंग कौन पूछता है जब विजडन ने कोहली को पिछले दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर करार दे दिया है. जी हां, भारतीय कप्तान को क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली विजडन ने पिछले दशक के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के तौर पर चुना है.

इसे भी पढ़ें :Corona Update : दिल्ली पर कोरोना का कहर, केजरीवाल सरकार ने लगाया Weekend curfew

कपिल देव और सचिन तेंदुलकर की कतार में कोहली

उन्हें ये सम्मान इस दौरान 60 की ज्यादा की औसत से 11000 रन और 42 शतक ठोकने की वजह से मिला है. कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली विजडन का ये सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं.
विराट कोहली को ये अवॉर्ड वनडे क्रिकेट में साल 2011 से 2020 तक के उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया है. इस दौरान वो 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे. पिछले दशक में कोहली और भारतीय टीम ICC की ओर से आयोजित 5 वनडे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में से किसी में भी सेमीफाइनल के दौर से पहले बाहर नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : मुंबई से 1350 यात्री पहुंचे हटिया स्टेशन, अधिकतर मजदूर, रैपिड एंटीजन कोरोना जांच हुई

90 के दशक में सचिन को मिला था सम्मान

विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक हर दस साल में इस अवॉर्ड की घोषणा करता है. इस दौरान 10 सालों में वन डे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ये खिताब दिया जाता है. सचिन तेंदुलकर को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 90 के दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना था. तेंदुलकर ने इस दौर में बतौर ओपनर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. साल 1998 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 9 शतक जमाए थे. एक कैलेंडर ईयर में किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकली ये अब तक के सबसे ज्यादा शतकों की संख्या है.

इसे भी पढ़ें :एक सप्ताह बाद भी नहीं आयी है 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट

80 के दशक में कपिल देव को मिला सम्मान

सचिन से पहले 80 के दशक में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव कोभी इस खिताब से नवाजा जा चुका है. उन्होंने उस दशक में गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के साथ साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 1000 से अधिक रन बनाए थे. हालांकि, उस दशक का उनका सबसे बेहतरीन लम्हा 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाला रहा था.

44 साल का खिलाड़ी क्रिकेटर ऑफ द ईयर की लिस्ट में

विजडन ने कई और अवार्डों की घोषणा की, जिसमें एक 5 क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रहा. विजडन ने 5 क्रिकेटरों में 44 साल के एक क्रिकेटर डैरेन स्टीवंस को भी जगह दी. साल 1933 के बाद इस सम्मान के लिए चुने गए वो सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं.

इसे भी पढ़ें :रांची में इन 10 जगहों पर होगा कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन, देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button