JharkhandLohardaga

लोहरदगाः सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया गया सामान का वितरण 

Ranchi : लोहरदगा पुलिस ने बगड़ू थाना क्षेत्र में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के बीच सामान का वितरण किया. लोहरदगा एसपी आर रामकुमार, 158 बटालियन समादेष्टा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी, कोरगो एवं आसपास के गांवों में अभियान चलाया गया. ग्रामीणों के बीच समुदायिक पुलिसिंग के तहत लोहदगा एसपी ने आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसपी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद लोहरदगा एसपी ने जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिया. अभियान के दौरान आसपास के पहाड़ी जंगली क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे किया गया.

इसे भी पढ़ें – एसपी ने गुमला थाना का किया निरीक्षण, मौके पर फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्या के समाधान का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button