
Ranchi: इंटरनेशनल मास्टर एथलीट व एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी नारायण साहू का गुरुवार की देर रात निधन हो गया. वे लगभग 80 वर्ष के थे. स्व श्री साहू पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. मास्टर्स एथलेटिक्स में दर्जनों अंतरराष्ट्रीय पदक जीतनेवाले नारायण साहू जिंदादिली की जीती जागती मिसाल थे. दो माह पहले नारायण साहू को झारखंड एथलेटिक्स मीट के दौरान तकनीकी ऑफिसियल की जिम्मेवारी दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें:Chatra : वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने सात एकड़ भूमि पर लगे पोस्ता की फसल को नष्ट किया
खेल के प्रति जुनूनी थे नारायण साहू:
कोविड महामारी के दौर में जब कई एथलीट प्रतियोगिता से नदारद रहे वैसे में नारायण साहू का मैदान में मौजूद रहना खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाता रहा. श्री साहू के निधन के बाद प्रत्येक वर्ष गणतंत्र व स्वतंत्र दिवस पर अरगोड़ा मैदान में आयोजित होनेवाली खेल प्रतियोगिता की चमक भी फीकी पड़ जाएगी. इस प्रतियोगिता के आयोजन में श्री साहू अग्रणी भूमिका में रहते थे.
इसे भी पढ़ें:Chatra : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
शोक की लहर:
नारायण साहू के निधन पर एथलेटिक्स व अन्य खेलों से जुड़े खेल प्रशासक, प्रशिक्षक, तकनीकी ऑफिसियल, साथी मास्टर्स एथलिट व खेल प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है.
इसे भी पढ़ें:Chatra: शराब माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता




