GiridihJharkhandLead NewsNEWS

गिरिडीह के नक्सल प्रभावित देवरी में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाई अंगुली

Giridih : जिले के नक्सल प्रभावित देवरी-चतरो मेन रोड के फतेहपुर मोड से बिहार सीमा के बोंगी भाया भेलवाघाटी तक बनने वाली 15 किमी सड़क पर ग्रामीण अंगुली उठा रहे हैं. पीडब्ल्यूडी के योजना मद से 38 करोड़ की राशि से ओम नमः शिवाय कंपनी को गिरिडीह पीडब्ल्यूडी ने 18 करोड़ का भुगतान कर दिया है. कंपनी ने सड़क 60 फीसदी काम पूरा कर दिया है.

 

ग्रामीण कंपनी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा की जिस क्वालिटी से काम होना चाहिए, वो नजर नहीं आ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टीयुक्त बालू और स्टोन चिप्स का प्रयोग निर्माण में किया जा रहा है. गार्डवाल का निर्माण तो किया गया लेकिन सही तरीके से उसकी ढलाई नहीं की गई.

 

नक्सल प्रभावित इलाका के मद्देनजर इस सड़क को काफी महत्पूर्ण माना जा रहा है. ग्रामीण कहते हैं इसके बाद भी सड़क निर्माण बेहतर हो सके, इसे लेकर भी विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जांच के लिए आवेदन दिया गया. मगर अधिकारियों ने जांच नहीं की. ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारी ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाते हैं.

 

इधर, मामले को लेकर जब पीडब्ल्यूडी के जेई सत्तेंदर सिंह ने पूछने पर जेई ने कहा की काम सही तरीके से हो रहा है. जिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है वो कंपनी से पैसे चाहते हैं. ये लोग कई बार सचिव से शिकायत कर काम बंद करवा देने की धमकी भी देते हैं.

Related Articles

Back to top button