
Jamshedpur : झारखंड में बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी है. विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित करने के लिए जोड़-तोड़ चल रही है. इसी क्रम में रविवार को मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र की महत्वपूर्ण शहरी पंचायत उत्तरी बदिया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी चुनने के लिए मुसाबनी नंबर-3 एटीएफ कॉलोनी पार्क मैदान में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. जहां सर्वसम्मति से एटीएफ कॉलोनी की ही रहनेवाली रीना महाली को सर्वसम्मति से उत्तरी बदीया पंचायत का प्रत्याशी घोषित किया गया, जिसके लिए सभी ग्रामीण महिला-पुरुषों ने अपने हाथ उठाकर उनके पक्ष में समर्थन किया.
प्रत्याशी घोषित होने के बाद रीना महाली ने कहा कि यहां के लोगों ने जिस तरह मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए जो बन पड़ेगा, करूंगी. उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र की रहने वाली हूं. इसलिए मुझे यहां की सभी समस्याएं भली-भांति पता है. इसलिए जल्दी इन समस्याओं का निदान करना मेरे लिए आसान होगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल पातर, मानस भट्टाचार्य, रवि सिंह, कमल बेरा, विरेंद्र सिंह, सपन मुखर्जी, सीके मिश्रा, राजू सेनापति, राम पुकार सिंह, सूरज सिंह, राहुल नमाता, अशोक पोद्दार, कृष्णा राय, एनके बेरा, छोटराय बेसरा, झूमा देवी, बुलु रानी, ज्योति बेरा, एच एन देव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर: सोनारी की संगत ने बैठक की, कहा- चुनावी प्रक्रिया शुरू करें कार्यकारी प्रधान
उत्तरी बदीया की घोषित प्रत्याशी का समर्थन करते ग्रामीण




