Read Next
22/11/2026
अमेरिकी अदालत की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को भेजा गया समन
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
Back to top button
Lucknow: कानपुर शूटआउट के मास्टर माइंड विकास दुबे शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वह मुख्य आरोपी था. इस शूटआउट के बाद से वह फरार था और गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिये.
इसे भी पढ़ें- देश में एक दिन में पहली बार 26 हजार के पार Corona के नये केस, कुल मरीजों का आंकड़ा 8 लाख के करीब
शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को मिले इंसाफ
मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने और उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय उच्चतम न्यायाय की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Vikas Dubey Encounter: ‘उम्मीद है कि विकास दुबे कानपुर न पहुंचे’, पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि यह उच्च-स्तरीय जांच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इन्साफ मिल सके. साथ ही, पुलिस, अपराधी और राजनीतिक गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके. ऐसे कदमों से ही उत्तर प्रदेश अपराध-मुक्त हो सकता है.
गौरतलब है कि कुख्यात अपराधी और कानपुर के बिकरू में पुलिस मुठभेड़ का आरोपी और पांच लाख रूपये का इनामी अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया. गाड़ी पलटने से एक निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हुये है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है.
इसे भी पढ़ें- राज्य के 114 मदरसों को मिलेगा अनुदान, पर 6 माह में पूरी करनी होगी शर्तें