
New Delhi: भारत में हर दिन हजारों कोरोना वायरस के नये केस सामने आ रहे हैं. भारत में अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे अधिक मामले आ रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.
इसी क्रम में देश में पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे अधिक केस सामने आये हैं. एक दिन में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा केस दर्ज किये गये हैं. जिसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाक के करीब पहुंच गयी है. वहीं 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से लगभग 500 के करीब लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं देश में इस महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 21 हजार से पार हो चुका है.
इसे भी पढ़ें- Vikas Dubey Encounter: यूपी STF की टीम ने किया ढेर, हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश
करीब 5 लाख लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 26 हजार 506 नये मामले सामने आए हैं. जिसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 93 हजार 802 लोग हो चुका है.
India reports 475 deaths and the highest single-day spike of 26,506 new #COVID19 cases in the last 24 hours. Positive cases stand at 7,93,802 including 2,76,685 active cases, 4,95,513 cured/discharged/migrated & 21,604 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/13boGr8aVK
— ANI (@ANI) July 10, 2020
इधर, कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में 475 मरीजों की जान जा चुकी है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 21,604 हो चुकी है. जबकि 4 लाख 95 हजार 513 लोग इस खतरनाक वायरस से ठीक भी हुए हैं. वहीं अभी भी 2,76,685 लोगों का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- Vikas Dubey Encounter की क्या है पूरी कहानी, UP पुलिस ने बताई
62.42 फीसदी मरीज हो चुके हैं ठीक
एक अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 62.42 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके अनुसार संक्रमितों में कुछ विदेशी मरीज भी शामिल हैं. गौरतलब है कि देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा एक्टिव केस से ज्यादा है.
इधर आंकड़ों के अनुसार जिन 475 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है उनमें से 219 महाराष्ट्र से, 65 तमिलनाडु से, 45 दिल्ली से, 27 पश्चिम बंगाल से, 17 उत्तर प्रदेश से, 16 कर्नाटक से, 15 गुजरात से, 13 आंध्र प्रदेश से, नौ राजस्थान से, आठ बिहार से, सात तेलंगाना से, छह असम से, पांच-पांच मरीजों की मौत हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में, चार मरीजों की मौत ओडिशा में और एक-एक मरीज की मौत छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और मेघालय में हुई.
इसे भी पढ़ें- विकास दुबे पर राजनीति तेजः प्रियंका बोलीं-अपराधी का अंत, अपराध को संरक्षण देनेवालों का क्या, अखिलेश ने भी उठाये सवाल
दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश भारत
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया में तीसरे नबंर पर है. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले अमेरिका में हैं. वहीं ब्राजील दूसरे नबंर पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका में 3,219,993 और ब्राजील में 1,759,103 हैं.




