Crime NewsJharkhandNationalRanchi

अमन साव गिरोह का अपराधी विकास आनंद महाराष्ट्र में पकड़ा गया, हथियारों का जखीरा बरामद

Ranchi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगेस्टर अमन साव गिरोह के विकास आनंद को महाराष्ट्र के जलगांव थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी पार्क के गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20 पिस्टल और 50 गोली बरामद हुए हैं. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि अमन साव मध्यप्रदेश के हथियार तस्करों से व्हाट्सएप पर हथियार की खरीद-बिक्री के लिए सौदा तय करता था. जबकि अमन साव जेल में बंद है. मध्यप्रदेश में बैठे हथियार तस्कर अमन तक हथियारों की फोटो भेजते थे. फिर उसके रेट तय होते थे. फोटो देखने के बाद अमन सौदा फाइनल करता था. गिरोह के सदस्य तस्करों तक पहुंच कर पेमेंट करने के बाद हथियार लेते थे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: 20 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, रांची में 7 मिले

पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया है कि मध्य प्रदेश के हथियार तस्कर राजेंद्र और नेहंग सिंह से उसने हथियार खरीदा था. जेल में बंद अमन साव ने ही दोनों तस्करों से सौदा तय किया था जिसके बाद वह मध्यप्रदेश पहुंचा था. फिलहाल पकड़े गए विकास से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी विकास आनंद ने यह भी बताया है कि अमन बिहार के विभिन्न जगहों से हथियार की खरीदारी करता था. हालांकि शूटर द्वारा व्यवसायियों पर गोली चलाए जाने के बाद कई बार मिस फायर हो जाता था. यही वजह है कि लोकल हथियार से अमन का लगातार विश्वास उठता जा रहा था. इसी दौरान अचानक अमन की बातचीत एमपी और यूपी के हथियार तस्करों से हुई जिसके बाद उसने संगठन के लिए बिहार और स्थानीय स्तर के हथियार की खरीदारी करना बंद कर दिया.

 

जेल में बंद अमन और सुजीत सिन्हा का एकमात्र उद्देश्य राज्य के व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के लिए खौफ पैदा करना है. यही वजह है कि अमन और सुजीत के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. दोनों एक दूसरे से तालमेल रखते हुए राज्य के व्यवसायियों से लगातार रंगदारी की मांग करता है. अमन राज्य के कोयला कारोबारियों को निशाना बनाते हुए रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करता है जबकि जेल में बंद सुजीत सिन्हा जमीन कारोबारियों को अपना टारगेट पर रखता है. सुजीत सिन्हा भी अक्सर जमीन कारोबारियों को रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए गोलीबारी करता है ताकि जमीन कारोबारियों में भय उत्पन्न हो सके. रांची में कई बार अमन ने जमीन कारोबारियों पर गोली चलवाई है.

Related Articles

Back to top button