JharkhandRanchi

झारखंड में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, सरकार सख्ती से निबटेगी : सीएम

Ranchi : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य से नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसते हुए उसे जड़ से समाप्त किया जायेगा. झारखंड मंत्रालय में सोमवार को नक्सलवाद पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बातें कहीं. कहा कि नक्सलवाद समाप्त करने में झारखंड ने पिछले साढ़े चार साल में उल्लेखनीय काम किया है.  राज्य में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है. कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग,राज्य सरकार के द़ढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के सफल अभियान के कारण नक्सलियों पर अंकुश लगाया जा सका है.

इसे भी पढ़ें : जून के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारियों पर सीधी कार्रवाई, जिनके यहां किसानों का भुगतान लंबित : सरयू राय

पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.  रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार से इस दिशा में और सहयोग मांगा गया है.   राज्य की पुलिसकेंद्रीय अर्द्धसैन्य बल के जवानों के द्वारा नक्सलियों के मूवमेंट पर भी तीखी नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करते हुए इसे राज्य से पूरी तरह से समाप्त करना है.

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी कमल नयन चौबे, एडीजी मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान आशीष बत्रा, डीआइजी  साकेत कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – धनबाद में पेयजल संकट गहराया, तोपचांची झील में मात्र सात दिनों का पानी है शेष

Related Articles

Back to top button