
Lohardaga: लोहरदगा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को एकसाथ कई इंटरनेट कैफे में छापामारी की गयी. छापामारी की यह कार्रवाई आधार कार्ड, जातिप्रमाण पत्र, आयप्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी किये जाने की शिकायतों के बाद की गयी. इस छापामारी अभियान का नेतृत्व एसडीओ ज्योति झा ने किया.
इंटरनेट कैफे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद
छापमारी की कार्रवाई शहर के स्टेडियम रोड मेंबालाजी कंप्यूटर सेंटर, सहित कई अन्य इंटरनेट कैफे में की गयी. यहां उपयोग में लाये जा रहे कंप्यूटर, स्कैनर सहित अन्य उपकरणों की जांच की गयी. जांच के क्रम में बालाजी कंप्यूटर सेंटर में कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर यह नकली दस्तावेज तैयार किये जाते थे. एसडीओ ने तत्काल कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शहर के कई अन्य इंटरनेट कैफे में भी छापामारी की गयी है. इस दौरान एसडीओ के साथ सदर अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, डीआईओ वीरेंद्रकुमार, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से इंटरनेट कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है.




