ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: पटमदा में एसबीआई ने क‍िया फुटबॉल मैच का आयोजन, तुंगबुरू की टीम ने गोबरघुसी को 2-0 से हराया

Patamda: सीएसआर के तहत शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के जमशेदपुर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से पटमदा के एसएस प्लस टू हाईस्कूल मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. सुबह करीब 8 बजे से दो टीमों के बीच आयोजित मैच के दौरान तुंगबुरू के खिलाड़ियों ने गोबरघुसी को 2-0 से हरा दिया. इस प्रदर्शनी मैच का सैकड़ों लोगों ने आनंद उठाया. एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक गुंजन कुमार, मुख्य प्रबंधक विशाल कुमार, आशीष कुमार एवं पटमदा शाखा के प्रबंधक रितेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को मेडल, जर्सी, बूट एवं दोनों टीमों को एक-एक फुटबॉल व कप भी दिया.
इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि एसबीआई के पटना मंडल के निर्देशानुसार शुक्रवार को पटमदा के बांसगड़ गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के समापन के पश्चात फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का सुझाव दिया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: कपाली में अड्डेबाजी कर रहे थे युवक, पुलिस ने खदेड़कर एक को पकड़ा, कर दी पिटाई

Related Articles

Back to top button