BiharLead News

समस्तीपुर के स्कूल में पिस्टल से गोली चलाना सीख रहे युवक का वीडियो वायरल

Samastipur: जिले में एक बंद स्कूल में युवक गोली चलाने की ट्रेनिंग ले रहा है. इसका वीडियो बुधवार को  सामने आया है. अब पुलिस एक्शन में आ गई है. युवक की पहचान में जुट गई है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक किसी के कहने पर पिस्टल से फायरिंग करता है और जोर की आवाज होती है.फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. जिस समय की घटना है, ऐसा लगता है कि स्कूल बंद होगा. वीडियो में युवक किसी चीज पर निशाना लगाते हुए गोली चलाता है. साथ ही उसे निर्देश देने वाला व्यक्ति फायरिंग का वीडियो बना रहा है.

युवक की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वो यह ट्रेनिंग क्यों ले रहा है. नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से जाएंगे दिल्ली

Related Articles

Back to top button