GiridihLead News

जमीनी विवाद को लेकर गिरिडीह में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पांच घायल

Giridih: जमीन विवाद के मामले में मंगलवार की सुबह शहर के बक्सिडीह रोड में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में दोनों ओर से पांच लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से बक्सिडीह रोड के बरनवाल फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस के मदन बरनवाल, विकास बरनवाल और धीरज बरनवाल शामिल हैं तो दूसरे पक्ष से वरुण मुरारी और नीरज कुमार के घायल होने की बात कही जा रही है. फिलहाल एक युवक से पुलिस नगर थाना में पूछताछ कर रही है. इधर, चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार बरनवाल फ्लैक्स के संचालकों मदन बरनवाल, विकास व धीरज बरनवाल और अग्रवाल परिवार के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. मंगलवार की सुबह अचानक इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं. कुछ देर के लिए मुहल्ले में भी अफरातफरी का माहौल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत किया.

Related Articles

Back to top button