GarhwaJharkhandPalamu

गढ़वा: छात्रा की शातिर चाल, सीएसपी संचालक के साथ मिलकर स्कूल के खाते से उड़ाये 6.47 लाख रुपये, दोनों गिरफ्तार

Palamu/Garhwa: लालच में अच्छे-अच्छे लोगों की नियत खराब हो जाती है. नियत खराब होने पर आदमी वह सब कर बैठता है, जिसका उसे जीवन भर पछतावा रहता है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में कुछ इसी तरह की घटना सामने आयी है. गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइस्कूल में पढ़ रही एक छात्रा ने सीएसपी संचालक से मिलकर स्कूल के खाते से 6.47 लाख रुपये उड़ा लिया है. घटना में छात्रा की संलिप्तता सामने आने पर लोग दांतों तले उंगलियां दबा ले रहे हैं.

हाइस्कूल के हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा और सीएसपी संचालक दानिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही छात्रा की निशानदेही पर डंडई स्थित उसकी बड़ी बहन के घर से हाइस्कूल के खाते से उड़ाये गये 6.47 लाख रुपये में से 3.84 लाख रुपये बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर : गृह मंत्री अमित शाह की एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ मीटिंग

विकास फंड के खाते से हुई निकासी

एसडीपीओ नीरज कुमार के अनुसार टाटीदीरी हाइस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा आशा कुमारी (काल्पनिक नाम) का आधार विद्यालय के विकास फंड के खाते से गलत तरीके से लिंक हो गया. छात्रा को जब इसकी भनक लगी तो उसने सीएसपी संचालक दानिश अहमद के साथ मिलीभगत कर मार्च से लेकर मई माह तक पूरी राशि 6.47 लाख रुपये की निकासी कर ली.

90 से अधिक बार में हुई पैसों की अवैध निकासी

एसडीपीओ ने बताया कि छात्रा ने गत मार्च से मई महीने तक करीब 90 से अधिक बार तक राशि की निकासी की. गत शनिवार को हाइस्कूल के हेडमास्टर एवं समिति के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उनलोगों इसकी शिकायत धुरकी थाने में की.

पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि छात्रा का आधार विद्यालय के खाते से गलत तरीके से लिंक हो गया है. और उसने टाटीदीरी के सीएसपी संचालक दानिश अंसारी के साथ मिलीभगत कर करीब 90 से अधिक बार में पूरी राशि की निकासी कर ली.

इसे भी पढ़ेंः भारतीय सेना ने पाक से कहा, सफेद झंडा लेकर आयें और शवों को अंतिम क्रिया के लिए  ले जायें

3.84 लाख रुपये हुए बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि महिला पुलिस के सहयोग से छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने निकासी किये गये पैसे को डंडई में रहने वाली अपने बड़ी बहन को दिये जाने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उसकी बड़ी बहन के यहां छापामारी की. और निकासी की गयी राशि में से 3.84 लाख रुपये बरामद कर लिया.

शेष राशि के संबंध में उसने बताया कि बहनोई की बीमारी में खर्च हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने छात्रा और सीएसपी संचालक को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है.

इसे भी पढ़ेंः पांच जिलों में रेलवे कोयला साइडिंग पर आपराधिक गिरोहों का आतंक, नक्सलियों की तर्ज पर वसूली करता है अमन श्रीवास्तव गैंग

Related Articles

Back to top button