
Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोबाइल चोरी के दो आरोपियों की भीड़ ने जम कर पिटाई कर दी. मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव का है जहां बाजार में मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जम कर धुनाई कर दी. दरअसल कई दिनों से पोखरैरा पेठिया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ गयी थीं.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : पुलिस की गोलीबारी में मारे गये थे ब्रह्मदेव, महीनेभर बाद भी नहीं हुआ एफआईआर, सीएम से परिजनों ने लगायी फरियाद
कई दिनों से लोग बाइक, मोबाइल और साइकिल चोरी की घटना से परेशान थे. गुरुवार को जब एक चोर एक लड़के की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश कर रहा था तो इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और लोगों ने अपने हाथ चोर पर साफ कर लिये. इस दौरान जब तक पुलिस नहीं आयी तब तक लोगों ने दोनों चोर को बांध कर जम कर पिटाई की.
इसे भी पढ़ें :टेक्स्ट मैसेज पर क्लिक कइले तो गइले…




