
Ranchi/Chatra: चतरा पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से मंडल कारा में छापेमारी की. शुक्रवार देर रात अचानक से इस छापेमारी के पास कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. करीब 2 घंटे तक चले इस छापेमारी में जेल के हर एक बैरक और अन्य जगहों को खंगाला गया. डीसी अबू इमरान ओर एसपी राकेश रंजन के संयुक्त निर्देश पर मंडल कारा में छापामारी की गई. एसडीओ मुमताज अंसारी ओर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने पौने दो सौ जवानों के साथ जेल का बैरक को खंगाला जिसमे खैनी, नेलकटर व सुई धागा समेत अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया. छापेमारी में डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम, बीडीओ गणेश रजक व सीओ भागीरथ महतो समेत करीब एक दर्जन दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी छापेमारी में शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी भंग की




