Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Jharkhand में 18+ को कल से वैक्सीन, 2.34 लाख डोज का वितरण, जानें-किस जिले को कितनी डोज मिली

रांची समेत 9 जिलों को 10-10 हजार वैक्सीन की मिली डोज

Ranchi: झारखंड में कल (14 मई) से 18 प्लस उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है. कोविशील्ड व कोवैक्सीन की 2.34 लाख डोज विभिन्न जिलों में वितरित किया गया है. रांची समेत नौ जिलों को दस-दस डोज दी गई है, जबकि अन्य जिलों में पांच-पांच हजार डोज का वितरण किया गया है.

इसे भी पढ़ें :CORONA NEWS: प्रभावित जिलों के डीएम के साथ 20 को मीटिंग करेंगे पीएम

रांची के अलावा 8 जिलों को 5-5 हजार कोवैक्सीन और कोविशील्ड के डोज दी गई है. बाकी जिलों को 2-2 हजार को वैक्सीन और 3-3 हजार कोविशील्ड के डोज भेज दी गई है. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि वैक्सीन का डोज कम से कम वेस्ट हो इसका भी ध्यान रखना है.

इसे भी पढ़ें :बीआईटी मेसरा ने बढाई एमसीए में एडमिशन की तारीख, अब 10 जून तक लें एडमिशन

इन जिलों को दस-दस हजार डोज

बोकारो, देवघर, धनबाद, ईस्ट सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, रांची, वेस्ट सिंहभूम
इन जिलों को पांच-पांच हजार डोज
चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा

इसे भी पढ़ें :CBSE 10th Result : स्टूडेंट दे सकेंगे कंपार्टमेंटल परीक्षा, स्कूल तैयार करेंगे पेपर 

Related Articles

Back to top button