
Ranchi : अगर आपके पास इंजीनियरिंग की बैचलर से लेकर मास्टर की डिग्री है तो पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया आपको अपने यहां नौकरी का सुनहरा अवसर दे रहा है. इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार 27 अगस्त तक एप्लीकेशन डाल सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत 137 फील्ड इंजीनियर की नियुक्ति की जायेगी. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह आवेदन वेबसाइट https://www.powergridindia.com पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए एक सितंबर तक मौका, यूजी-पीजी में मिलेगा एडमिशन
इन पदों के लिए निकली वैकेंसी
फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : इसमें 48 पद की वैकेंसी निकली है. इसके तहत 22 अनारक्षित, 12 OBC, 7 SC, 3 ST, 4 EWS, 1 PwBD और 5 पूर्व सर्विस मैन के लिए पोस्ट आरक्षित है.
फील्ड इंजीनियर (सिविल) : इस पोस्ट के लिए 17 वैकेंसी निकली है. इसके तहत 9 अनारक्षित, 4 OBC, 2 SC, 1 ST, 1 EWS, 1 PwBD और 3 पूर्व सर्विस मैन के लिए पोस्ट आरक्षित है.
फील्ड पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल) : इसके लिए 50 पोस्ट की वैकेंसी निकली है. इसके तहत 22 अनारक्षित, 13 OBC, 7 SC, 3 ST, 5 EWS, 1 PwBD और 7 पूर्व सर्विस मैन के लिए पोस्ट आरक्षित है.
फील्ड पर्यवेक्षक (सिविल) : इसके लिए 22 पद की वैकेंसी निकाली गयी है. इसके तहत 11 अनारक्षित, 5 OBC, 3 SC, 1 ST, 2 EWS, 1 PwBD और 3 पूर्व सर्विस मैन के लिए पोस्ट आरक्षित है.
इसे भी पढ़ें :राज्य के सभी शहरों में बनाये जायेंगे विद्युत शवदाह गृह, जुडको तैयार करेगा मॉडल डीपीआर
निर्धारित योग्यता
137 फील्ड इंजीनियर के पदों के लिए इच्छुक आवदकों के पास B.SC (Engg.)/B.E/B.Tech/BE (Power Engg.)/ M.Tech/ME की डिग्री अनिवार्य है. फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), फील्ड इंजीनियर (सिविल), फील्ड पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल) और फील्ड पर्यवेक्षक (सिविल) के लिए विभिन्न योग्यताओं की जानकारी के लिए PGCIL की आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
उम्र सीमा की बात करे तो इच्छुक आवेदकों की उम्र 27 अगस्त, 2021 तक 29 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके लिए आवेदकों का जन्म 27 अगस्त, 1992 से पहले और 27 अगस्त, 2003 के बाद नहीं होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: डीजीपी और एसएसपी को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग ने भेजा नोटिस, 5 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
आवेदन फीस
PGCIL के 137 फील्ड इंजीनियर के पदों के लिए अनारक्षित और OBC के लिए आवेदन फीस 400 रुपये है, वहीं SC/ST/PwBD/एक्स सर्विसमैन को इन पदों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं देना होगा.
इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त, 2021 तक जमा कर सकते हैं. इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट और पसर्नल इंटरव्यू के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: डिजिटल डिस्पेंसरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से 1 लाख 30 हजार मरीजों ने कराया इलाज




