JharkhandRanchi

जलापूर्ति योजना पर नई तकनीक का करें प्रयोग: तन्वी गर्ग

Ranchi: भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंतर्गत अमृत मिशन की निदेशक  तन्वी गर्ग नें अमृत योजना 2.0के परिकल्पना पर तेजी से काम करने का निर्देश झारखंड के अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने  इस क्षेत्र में कार्य कर रहे स्टार्टअप,नई तक्नीकीऔर पीपीपी मोड पर चल रही योजनाओं का जिक्र किया. गौरतलब है कि संयुक्त राज्य की संस्था यूएसऐड का कार्यक्रम सुवासी (सपोर्ट टू अर्बन वाटर एंड सैनिटेशन इन इंडिया) के तहत भारत में जलापुर्ति और सैनिटेशन के क्षेत्र में जागरुकता का कार्य किया जा रहा है. भारत में इस कार्यक्रम को केन्द्र व राज्य सरकारों के सहयोग से केपीएमजी संस्था आगे बढ़ा रहा है. नगर विकास के अधिकारियों को जलापूर्ति योजना के नई तकनीक के उपयोग पर जोर दिया है.

इस पर दिया जोर

वित्तीय स्थिरता और निजी क्षेत्र का शहरी जलापूर्ति योजनाओं में सहभागिता

नगरीय क्षेत्रों में सार्वभौमिक कवरेज से जल सुरक्षा का प्रयास.

24 घंटे सातों दिन घर तक टैप से पानी पहुंचानें में आनेवाली चुनौतियां और उनका निदान.

वैस्ट वाटर ट्रिटमेंट और पुनः इस्तेमाल.

शहरों में जलापूर्ति के दौरान यूटिलिटी एंड स्सेट मैनेजमेंट .

शहरी जलाशयों का जीर्णोद्धार और कायाकल्प.

शहरी जल प्रबंधन में नई तक्नीकी और नई पहल पर चर्चा

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के दोषियों को सजा देने वाले कानून का झूठा भ्रम फैला रही जेएमएम: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button