
Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम में डूबने से सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. तीनों नहाने के लिए डैम में गये थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ.
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक शव अभी तक डैम से नहीं निकाला जा सका है. डैम में शव की तलाश की जा रही है. सभी रांची के इरबा के रहनेवाले थे.
घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया है. घरों से रोने की आवाज आने लगी. बताया जा रहा है कि डैम में तीनों नहाने के लिए गये थे.
इसे भी पढें :चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ : मुंबई में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित
इसी दौरान एक बच्चा डैम के गहरे पानी में डूबने लगा जिसके बाद दो अन्य लोग बच्चे को बचाने के लिए डैम में कूद गये लेकिन बचाने के चक्कर में वे दोनों भी गहरे पानी में डूब गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव की तलाश की. दो लोगों के शव डैम से निकाल लिये गये हैं और एक शव की तलाश की जा रही हैं.
इसे भी पढें :BPSC की 66वीं संयुक्त परीक्षा कोरोना की वजह से स्थगित




