DhanbadJharkhandSports

54 वीं जूनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेने झारखंड की टीम जम्मू रवाना

Dhanbad : जम्मू में आयोजित होने वाली 54वीं जूनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज झारखंड राज्य जिमनास्टिक की टीम संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस से रवाना हुई. इस टीम के बालक वर्ग में आयुष स्वांसी, नयन कच्छप, आयुष लोहरा, पप्पू कुमार, एवं रोहित कुमार शामिल हैं.वहीं महिला वर्ग में तनुश्री कुमारी, खुशबू रानी, पायल कुमारी, नेहा कुमारी, एवं सुरभि थापा शामिल हैं. बालक टीम के प्रशिक्षक विकास कुमार गोप तथा महिला टीम के प्रशिक्षक हेमा कुमारी है.

इसे भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति HC ने रखी बरकरार

झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन की इस जूनियर टीम को लायंस क्लब रांची के द्वारा प्रायोजित किया गया है. टीम को जम्मू के लिए रवाना करने के मौके पर लायंस क्लब के सचिव प्रदीप जैन, लायन दिवाकर, संदीप केडिया, राजीव कुमार, झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के ट्रेजरर गोविंद झा उपस्थित रहे.

झारखंड राज्य जिमनास्टिक टीम का चयन दो चरणों में लॉनवॉल स्टेडियम नामकुम तथा सेरसा जिम्नास्टिक्स स्टेडियम चक्रधरपुर में किया गया. जिसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गोड्डा, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो पाकुड़, जामताड़ा एवं गढ़वा जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से कहा- ध्यान रखें, अपने अधिकारों के लिए किसी को भटकना न पड़े

Related Articles

Back to top button