Bihar

तेजस्वी यादव के खिलाफ शहरी विकास मंत्री ने मानहानि का दर्ज कराया मामला

Muzaffarpur : तेजस्वी यादव पर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ आज मानहानि का मामला दर्ज किया. शहरी विकास मंत्री और विधानसभा में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करायी. वहीं इस मामले पर 29 अगस्त को सुनवाई हो सकती है.

क्या था आरोप

उल्लेखनीय है कि इस भाजपा विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजा था. यादव ने शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. यह आश्रय गृह ब्रजेश ठाकुर का एनजीओ ही चलाता है. शर्मा ने कहा है कि उनका नाम इस स्कैंडल में इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वह स्थानीय विधायक हैं. उनका ब्रजेश ठाकुर से कोई संबंध नहीं है.

तेजस्वी ने मंत्री से की इस्तीफे की मांग

इस बीच तेजस्वी यादव ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की. गौरतलब है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह इस पर जोर देने से इसलिए डर रहे हैं क्योंकि शर्मा भाजपा के नेता है और भाजपा केंद्र में सत्ता में है.

Related Articles

Back to top button